ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बदमाश ने मांगे 10 लाख; बोला- सामने वाली पार्टी ने दी सुपारी, इलेक्शन के दिन देख लियो

पानीपत: हरियाणा में पंचायती चुनावों का माहौल पूरी तरह बन चुका है। इसी बीच पानीपत जिले के मतलौडा कस्बे के गांव भालसी में वार्ड 2 से जिला पार्षद प्रत्याशी सुरेंद्र को धमकी दी गई है। विदेश और लोकल नंबरों से कॉल कर बदमाश ने 10 लाख की रंगदारी मांगी है।बदमाश ने कहा कि उसे सामने वाली पार्टी ने उसे मारने के 10 लाख रुपए दिए हैं, अगर उसने बचना है तो वह भी 10 लाख रुपए दे दे। नहीं देने पर इलेक्शन के दिन अंजाम भुगतने की धमकी दी है। बदमाश ने दो दिन में पांच बार कॉल की। डरे सहमे प्रत्याशी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ IPC की धारा 384 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।22 अक्टूबर की रात को की दो कॉलमतलौडा थाना पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह गांव भालसी का रहने वाला है। वह अपने दोस्त वीरेंद्र निवासी भालसी के साथ लगभग एक साथ ही रहता है। 22 अक्टूबर की रात 10:36 बजे वीरेंद्र के फोन पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वह बाली बोल रहा है। फिर पूछा कि तू सुरेंद्र बोल रहा है क्या? जिस पर सुरेंद्र ने हामी भरी। इसके बाद कथित बाली ने कहा कि तेरे को ठोकने के 10 लाख रुपए दे रखे हैं। इसके बाद उसने कॉल डिस्कनेक्ट कर दी।रात करीब 11 बजे एक और कॉल आई। यह कॉल वीरेंद्र ने सुनी। बदमाश ने फिर से कहा कि तुझे सुना है या नहीं, रुपए चाहिए। जिस पर वीरेंद्र ने पूछा कि किस चीज के रुपए चाहिए? इस पर बदमाश ने कहा कि सामने वाली पार्टी ने सुपारी दे रखी है। इतना कहने के बाद फिर से कॉल डिस्कनेक्ट कर दी।23 अक्टूबर को की तीन कॉल, दी धमकियां23 अक्टूबर की सुबह करीब 6:35 बजे विदेशी नंबर से कॉल आई। बदमाश ने फिर से वीरेंद्र को यही कहा कि तुझे सुना है या नहीं। वीरेंद्र ने कहा कि क्या सुना भाई। बदमाश ने कहा कि रुपए चाहिए। वीरेंद्र ने फिर से पूछा कि किस चीज के रुपए चाहिए।उसने कहा कि सामने वाली पार्टी ने सुपारी दे रखी है। इसी शाम करीब 8:04 बजे फिर से कॉल आई। जिसे सुरेंद्र ने रिसीव किया। यह कॉल भी एक अलग विदेश नंबर से थी। बदमाश ने फिर से कहा कि तुझे समझ में आया या नहीं। सुरेंद्र ने कहा कि क्या समझना है। तो बदमाश ने कहा की तेरे सामने वाली पार्टी ने तेरे ठोकने के 10 लाख रुपए दे रखे हैं। तू 15 लाख दे दे, तुझे छोड़ देंगे। जिस पर सुरेंद्र ने कहा कि सामने वाली पार्टी का नाम बता। तो बदमाश ने कहा कि पहले पैसे दे दे, फिर बता देंगे।दिवाली और इलेक्शन के दिन अंजाम भुगतने की धमकीथोड़ी देर बाद फिर कॉल आई। इस बार कॉल लोकल नंबर से थी। बदमाश ने कहा कि तू सीधा ये बता कि पैसे देगा या नहीं। जिस पर सुरेंद्र ने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है। बदमाश बोला कि नहीं दे रहा तो दिवाली वाले दिन या इलेक्शन वाले दिन देख लियो। अब सो जा। इसके बाद बदमाश की कोई कॉल नहीं आई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.