ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजवाड़ा को ABVP ने पहनाया विश्व का सबसे बड़ा मास्क, लंदन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा नाम

इंदौर: कोविड प्रोटोकॉल को लेकर अवेयरनेस फैलाने के उद्देश्य से इंदौर शहर की पहचान राजवाड़ा पैलेस को मास्क पहनाया जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौर द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर ये आयोजन किया जायेगा। 21 बाय 42 वर्ग फीट का ये विश्व का सबसे बड़ा मास्क होगा और ये लंदन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा।

कोरोना काल में मास्क की उपयोगिता को जन-जन तक पहुंचाने के लिये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अनूठा आयोजन कर रहा है। राजवाडा पैलेस को 882 वर्ग फीट का मास्क पहनाया जाएगा। इसके साथ ही राजवाड़ा चौक में करीब 3 हजार लोगों को भी मास्क वितरित किया जाएगा। ये पूरा आयोजन स्वतंत्रता के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के तहत किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य इंदौर की जनता में मास्क लगाने को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। 882 वर्ग फीट आकार का ये मास्क विश्व का सबसे बड़ा मास्क होगा। राजवाड़ा पैलेस को मास्क पहनाने के कार्यक्रम को विश्व रिकार्ड के रूप में दर्ज किये जाने के प्रयास में वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। प्रतीकात्मक रूप से कुछ दिन लगे रहने के बाद मास्क के उक्त कपड़े से झोले बनाये जायेगें और परिषद के प्रकल्प स्टूडेंट फ़ॉर डेवलपमेंट के माध्यम से प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने का अभियान चलाया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.