ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिवाली पर कई जगह लगी आग

मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार को दिवाली के मौके पर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आग लगने की घटनाओं की खबरें आईं। आग से कहीं गोदाम तो कहीं पर घर जलकर राख हो गया। हालांकि गनीमत रही कि इन सभी घटनाओं में कहीं से भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली।

गोरेगांव : घर में लगी आग
मुंबई में सोमवार शाम दिवाली के मौके पर गोरेगांव पूर्व की एक इमारत में एक घर में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां, पुलिस विभाग के कर्मचारी आदि मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पालघर : वसई में जला जूते का गोदाम
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में एक जूते के गोदाम में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को काबू किया। वसई अग्निशमन विभाग ने इस बारे में बताया कि आग लगने की इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुणे : फ्लैट में लगी आग से सामान राख
पुणे जिले के औंध इलाके में डीपी रोड स्थित एक इमारत के एक फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली। पुणे दमकल विभाग ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल की सात गाड़ियां और दो पानी के टैंकर मौके पर भेजे गए। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने तक काफी सारा सामान राख हो गया था। यहां से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

ठाणे : पटाखों से लगी आग
ठाणे जिले में पटाखों के कारण अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की पांच घटनाएं सामने आईं। ठाणे नगर निगम की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिवाली के मौके पर घटी इन सभी पांच घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.