ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गांगोली में पुरानी रंजिश में गोली मार कर दी थी हत्या; प्लाट को लेकर दुश्मनी

जींद: हत्या के आरोप में गिरफ्तार पुलिस एसपीओ।हरियाणा के जींद के गांव गांगोली में 20 अक्टूबर को पुरानी रंजिश के चलते दो परिवारों के बीच जमकर गोलियां चली थी। जिसमें पुलिस में तैनात एसपीओ कुलबीर ​​​​​ने फायर कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में एसपीओ को गिरफ्तार किया है।गौरतलब है कि गांव गांगोली निवासी रामकिशन तथा सूरता परिवार के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। 20 अक्टूबर को दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। जिसमें फायरिंग की गई और गोली लगने से रामकिशन पक्ष के पालेराम (35) की मौत हो गई। जबकि बिजेंद्र, विकास, रामकुमार, बलराज, मंगल गोली लगने से घायल हो गए। वहीं पर रामकिशन परिवार के हमले से सूरता पक्ष का पुलिस में एसपीओ कुलबीर व उसका भाई ओमबीर घायल हो गए थे।गांव गांगोली निवासी विजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके भाई के लड़के विकास व राहुल पिल्लूखेड़ा मंडी से घर आ रहे थे। जब वे गांव पहुंचे तो बस अड्डे पर गांव के ही कुलबीर और ओमवीर ने रास्ता रोक कर उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी थी। जिसमें विकास, बलराज, मंगल और धर्मपाल को गोली लगी थी। धर्मपाल की मौके पर ही मौत हो गई थी।पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने विजेंद्र की शिकायत पर ओमबीर, दलबीर, कृष्ण, विनोद, नरेश, सत्यवान के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास व तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला दर्ज किया था। पिल्लूखेड़ा थाना प्रबंधक हरिओम बताया कि हमले के मुख्य आरोपी गांव गांगोली निवासी पुलिस में एसपीओ कार्यरत कुलबीर को गिरफ्तार कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी व हत्या में प्रयोग पिस्तौल व अन्य सामान बरामद किया जाएगा।प्रारंभिक पूछताछ में कुलबीर ने बताया कि 2019 में गांव गांगोली निवासी रघबीर के प्लाट को खरीदने को लेकर गांव के रामकुमार, मंगल के साथ कहासुनी होने पर उसके भाई दलबीर, ओमबीर, धर्मवीर व उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला किया गया था। जिसके बाद से उनमें रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते 20 अक्टूबर को उसने धर्मपाल की हत्या कर दी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.