ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कपड़े में आग लगने पर गली में दौड़ गया बच्चा, परिवार वालों ने पानी से बुझाई आग

अशोकनगर: अशोकनगर में 8 साल का मासूम बच्चा पटाखे से झुलस गया। दो बच्चे एक साथ पटाखे चला रहे थे, इसी दौरान एक बच्चे ने दूसरे 8 साल के बच्चे के ऊपर पटाखा फेंक दिया। जिससे बच्चे के पेंट में आग लग गई, तो उसने गली में दौड़ लगा दी। हालांकि उसी वक्त घर के लोगों ने देख लिया और पानी डालकर आग बुझा दी।दीपावली के दूसरे दिन शाम के समय गोराघाट का रहने वाला 8 साल का बच्चा सागर पिता कोमल आदिवासी अपने घर के बाहर गली में पटाखे चला रहा था। इसी दौरान वहां पर एक दूसरे बच्चे ने उसके ऊपर पटाखा फेंक दिया। पटाखा उसकी जांघ पर पड़ा, जिससे सागर के पेंट में आग लग गई।आग लगते ही उसने गली में दौड़ना शुरू कर दिया हालांकि उसके परिवार के लोगों ने देखते ही उसके ऊपर पानी डालकर आग बुझा दी, लेकिन इसी दौरान उसका पैर झुलस गया है। बच्चे के माता-पिता उसे बाइक से उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.