ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पादरी हिंदुओं को 10 हजार रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहा था, पादरी समेत 2 गिरफ्तार

फतेहपुर। फतेहपुर जिले के गांधी नगर चर्च में धर्मांतरण किया गया है। आरोप है कि चर्च का पादरी हिंदुओं को 10 हजार रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहा था। बजरंग दल के हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को चर्च से एक रजिस्टर भी मिला है, उसमें चर्च के 1352 सदस्यों के नाम लिखे हैं। इतने लोगों के नाम पते दर्ज होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि ये सभी लोग अपना धर्मपरिवर्तन करा चुके हैं। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पादरी और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सीओ सिटी वीरसिंह ने बताया कि ललौली थाना क्षेत्र के गांधीनगर स्थित चर्च में धर्मांतरण कराए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई, कस्बे की मधु शुक्ला की तहरीर पर देवी-देवताओं पर गलत टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और प्रलोभन देकर जबरन धर्मांतरण कराए जाने की धाराओं में चर्च के पादरी जयलाल सहित 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पादरी और उसके सहयोगी किशोरी लाल गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आगे साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि चर्च में धर्मांतरण की सूचना के बाद बजरंग दल ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम अवधेश निगम और सीओ अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। बजरंग दल के लोगों को पुलिस ने समझाकर शांत कराया। पुलिस ने मौके पर राजकुमार, लवलेश गुप्ता, निर्मला, कमलेश, नीलम समेत कई लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस को लोगों ने बताया कि पहले चर्च में प्रार्थना सभा में बुलाया जाता है। यहां प्रार्थना में सिर्फ ईसाई धर्म को ही सर्वश्रेष्ठ बताया जाता है। बाकी धर्मों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जाती है। पादरी बीमार लोगों को झाड़-फूंक कर पानी पिलाते हैं। उनकी समस्याओं के निस्तारण करने की बात कहकर आकर्षित करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.