ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खेत में मिली खून से लथपथ लाश;मुखबिरी के शक में लगातार लोगों का खून बहा रहे नक्सली

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: ग्रामीण का शव खेत में पड़ा हुआ।नवगठित जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में एक बार फिर नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में गोली मारकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी। घटना मंगलवार शाम की है। ग्रामीण औंधी थाना क्षेत्र के ग्राम तुकाम का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस ने इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।औंधी थाना पुलिस ने बताया कि ग्रामीण मनजीत टोप्पो (32 वर्ष) मंगलवार शाम किसी काम से गया हुआ था। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने उसे पकड़ लिया और गोली मार दी। मौके पर ही मनजीत की मौत हो गई। उसकी लाश खेत में मिली है। वारदात को अंजाम देकर नक्सली फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।ग्रामीण मनजीत टोप्पो का शव।14 अक्टूबर को भी नक्सलियों ने की थी आरक्षक के पिता की हत्याजिले में नक्सली लगातार मुखबिरी के शक में लोगों की हत्या कर रहे हैं। दो हफ्ते के दौरान ये दूसरी घटना है। इससे पहले 14 अक्टूबर को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में नक्सलियों ने आरक्षक के पिता रविंद्र साय कटेगा (55 वर्ष) को गोली मार दी थी। इसके बाद नक्सलियों ने रविंद्र साय पर कुल्हाड़ी से भी वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। मृतक के शव पर धारदार हथियार से गोदे जाने के निशान मिले थे। घटना कोहका थाना क्षेत्र के संबलपुर गांव में हुई थी।11 दिन पहले मिला था ग्रामीण रविंद्र साय कटेगा का शव।नक्सलियों ने संबलपुर गांव से लगे जंगल में घटना को अंजाम दिया था। रविंद्र साय कटेगा मानपुर में नक्सल पीड़ित के तौर पर 2009 से रह रहा था। 2009-10 में उसने गोपनीय सैनिक के रूप में भी काम किया था। नक्सलियों ने मानपुर विकासखंड के डब्बा से लेकर संबलपुर तक 25 लोगों को मारने का फरमान जारी किया हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.