ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चार साल से इंडस्ट्री से क्यों दूर हैं रतन राजपूत? अभिनेत्री ने किया सबसे बड़े दर्द का खुलासा

‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही किजो’ से घर-घर में मशहूर हुईं टीवी अभिनेत्री रतन राजपूत लंबे समय से छोटे पर्दे से गायब हैं। वह आखिरी बार टीवी सीरियल ‘संतोषी मां’ में नजर आई थीं। हालांकि, रतन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी जिंदगी के बारे में बड़े-बड़े खुलासे करती नजर आई हैं। वहीं, अब रतन राजपूत ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने टीवी जगत से ब्रेक लेने की वजह बताई है।

रतन राजपूत ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि 2018 में पिता के निधन के बाद वह जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में पहुंच गई थीं। वह अपने सबसे नीचले स्तर पर थीं। यह वो समय था जब उनका टीवी सीरियल ‘संतोषी मां’ खत्म हो चुका था। अभिनेत्री ने कहा, ‘2018 में संतोषी मां के खत्म होने के ठीक एक दिन बाद मैंने अपने पिता को खो दिया था। यह मेरे लिए बहुत बड़ा झटका था। उन दिनों मैं डिप्रेशन में चली गई और कुछ भी नहीं करना चाहती थी।’

रतन राजपूत ने बताया कि ठीक होने के लिए उन्होंने मनोवैज्ञानिकों से परामर्श किया। इसके बाद ही रतन ने इंडस्ट्री को छोड़ यात्रा और खेती करने का फैसला किया, जिसके बाद रतन राजपूत की स्थिति में सुधार भी आया। रतन राजपूत ने यह भी बताया कि उन्होंने मुंबई छोड़ने के बाद एक ही गांव में तीन महीने बिताए थे।

रतन ने कहा, ‘तीन महीने तक गांव में रहकर खेती करना मेरे लिए इलाज की तरह था। उससे मुझे काफी हद तक मदद मिली थी। उन दिनों मैंने यह सीखा कि गांव में लोग दिखावा मुक्त जीवन जीते हैं। मैंने वहां अपने समय को एंजॉय किया और इस यात्रा में मैंने खुद की तलाश भी की है। साथ ही गांव में रहने के बाद मुझे जीवन के प्रति एक नया दृष्टिकोण भी मिला है। बता दें कि रतन राजपूत अब इंडस्ट्री में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.