ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ग़ुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण देने पर क्यों खफा है कांग्रेस, आखिर कब खत्म होगी ये अंदरूनी कलह

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को पद्मभूषण दिए जाने के बाद कांग्रेस में कलह गहरा गया है और असंतुष्ट नेताओ के समूह तथा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी समर्थकों के बीच दूरी बढ़ गई है। सरकार ने राजनीति मे योगदान के लिए आज़ाद के साथ ही पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को यह सम्मान दिया। बुद्धदेव ने सम्मान लेने से इंकार कर दिया जबकि आजाद ने इसे स्वीकार कर लिया। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता को यह सम्मान मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।

उलटे कांग्रेस नेतृ्व के नजदीकी मैने जाने वाले जयरा रमेश ने तब करते हुए कहा, ‘‘बुद्धदेव ने सही किया, उन्होंने गुलाम होने के बजाय आजाद रहना पसंद किया।” आजाद के नेतृत्व वाले असंतुष्ट गुट समूह 23 के नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी और कहा कि विडंबना है कि कांग्रेस आजाद के योगदान को नहीं पहचान पाई लेकिन देश सेवा के लिए सरकार ने उनके योगदान के वास्ते उन्हें सम्मान दिया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने भी आजाद को बधाई देते हुए कहा, ‘‘गुलाम नबी जी को जन सेवा और संसदीय लोकतंत्र में उनके आजीवन समृद्ध योगदान के लिए योग्य सम्मान के लिए हार्दिक बधाई।” कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी नबी आजाद को बधाई दी और कहा, ‘‘गुलाम नबी आजाद का सियासी सफर लंबा रहा है। आजाद साहब को बधाई, वे इस सम्मान के हकदार हैं।” आजाद, सिब्बल तथा शर्मा कांग्रेस के असंतुष्ट गुट समूह 23 के नेता हैं और यह गुट कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहा है जिससे सोनिया समर्थक नेताओं के साथ उनकी काफी समय से तनातनी चल रही है। हाल ही में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक भी इसी गुट की मांग पर हुई जो काफी हंगामेदार रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.