ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फिल्म ‘Bhediya’ का पहला गाना ‘Thumkeshwari’ रिलीज , कृति-वरुण के मूव्स देख उड़ जाएंगे होश

वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म ‘भेड़िया’ अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म के जरिये दोनों एक्टर्स पहली बार एक अलग तरह के जॉनर में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। ‘भेड़िया’ का टीजर और ट्रेलर पहले ही जारी कर दिया गया है, जिसमें दोनों एक्टर्स के लुक को खूब पसंद किया गया है। अब मेकर्स ने ‘ठुमकेश्वरी’ गाना रिलीज किया है, जिसमें वरुण और कृति के ठुमके देखने लायक हैं। ठुमकेश्वरी गाने को सचिन-जिगर, रश्मीत कौर और एश किंग ने गाया है। गाने के बोल दिग्गज गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। वहीं, गाने में सचिन-जिगर का म्यूजिक है।

श्रद्धा कपूर की शानदार एंट्री

मेकर्स ने इस गाने में फैंस के लिए एक सरप्राइज रखा है। कृति सेनन और वरुण धवन के ठुमकों से सजे इस गाने के अंत में श्रद्धा कपूर की भी झलक देखने को मिलेगी। वह भी वरुण धवन के साथ लटके-झटके लगाती नजर आएंगी।

ट्रेलर देख बढ़ी फैंस की उत्सुकता

19 अक्टूबर को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया था, जिस पर फैंस ने पॉजिटिव रिस्पांस दिया। यह फिल्म भेड़िया-आदिमानव की कहानी है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि आधी रात को वरुण धवन घने जंगल से तेजी से भाग रहे हैं। लेकिन उन्हें एक भेड़िया काट लेता है। भेड़िये के काटे जाने के बाद से वह अजीब हरकतें करते हैं। दिन में इंसान तो रात में भेड़िया के भेष में जंगल में कांड करते हैं। उन्हें बचाने के लिए यहीं पर एंट्री होती है कृति सेनन की, जो कि डॉ. अनिका के किरदार में दिखेंगी।ट्रेलर में वरुण धवन का भेड़िया किरदार रोंगटे खड़ा करता है, तो दूसरी तरफ कॉमेडी सीन फिल्म को लाइट टच देते नजर आ रहे हैं। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.