ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता की जांच करें अधिकारी

आजमगढ़: आजमगढ़ जिले में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करती प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम।आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंची प्रदेश की ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सभी पात्रों तक पहुंचे। ऐसे में अधिकारी निष्ठा और ईमानदारी से काम करें। राज्यमंत्री सर्किट हाउस के सभागार में विभागीय कार्यों की प्रगति समीक्षा कर रही थीं। शासन द्वारा संचालित कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण अत्यन्त महत्पूर्ण कार्य है। ग्राम सचिवालय के माध्यम से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही सारी सुविधायें उपलब्ध कराते हुए उन्हें सीधे तौर पर शासकीय योजनाओं से जोड़ना है, इसलिए जिन पंचायत भवनों का निर्माण पूरा किया जाय और सारी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाय।गांवों की साफ-सफाई कराएं अधिकारीप्रदेश सरकार की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने मनरेगा कार्यों की समीक्षा के दौरान पाया कि जिले में लक्षित 51.19 लाख मानव दिवसों के सापेक्ष 46.50 लाख से अधिक मानव दिवस सृजित किये जा चुके हैं। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं सम्बन्धित जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष मानव दिवस सृजित किया जाना सुनिश्चित करें। सभी खण्ड विकास अधिकारियों को गांवों में तैनात सफाई कर्मियों उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए गांवों की साफ सफाई अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अमृत सरोवर, सांसद आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमन्त्री आवास योजना, मुख्यमन्त्री आवास योजना, पेयजल मिशन आदि की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों की निरन्तर समीक्षा की जाय, किसी भी दशा में कोई कार्य मानक के विपरीत नहीं मिलना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.