ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक तो नेशनल हाईवे में ट्रक के सामने आ गया; खंडहर में घुसने से निकालने में परेशानी

कांकेर: ट्रक के सामने आ गया भालू।कांकेर में भालुओं के मूवमेंट लगातार बढ़ रहे हैं। यहां भालू दिखना कोई नई बात नहीं। मगर भालू अब दिन में भी बीच शहर में घूमते हुए दिखने लगे हैं। सोमवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां बीच शहर में 3 भालू घूमते नजर आए। जिन्हें देखने लोगों की भीड़ पहुंच गई। इन भालुओं के घूमने का वीडियो भी सामने आया है।बताया जा रहा है कि शहर में सुबह 9 बजे के आस-पास लोगों ने इन 3 भालुओं को देखा था। जो रोड किनारे घूम रहे थे। फिर लोगों को देखते ही वे आगे बढ़े और रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे में भी एक भालू पहुंच गया। उस दौरान वहां से एक ट्रक भी गुजर रहा था। उसके पीछे एक और ट्रक पीछे से आ रही थी। इतने में ट्रक के सामने ही भालू आकर खड़ा हो गया।3 भालुओं के पहुंचने से लोग दहशत में हैं।इसके बाद भालू वहां से निकला और अपने 2 और साथियों के पास पहुंच गया। वहां से भालू आमापरा में पहुंचे और एक खंडहर में घुस गए हैं। उधर वन विभाग को भी इस बात की सूचना दी गई। जिसके बाद टीम पहुंची और उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अब तक उन्हें निकाला नहीं जा सका है। वन विभाग की टीम उन्हें निकालने में लगी हुई है। कहा जा रहा है कि खंडहर में घुसने की वजह से निकालने में परेशानी हो रही है।रोड किनारे पहुंचे भालुओं को देखने ऐसी भीड़ जमा हो गई थी।वहीं लगातार बीच शहर में जंगली जानवरों के घूमने से परेशानी लगातार बढ़ रही है। लोगों में काफी दहशत है। जिले में और शहर में लगातार भालू रात के वक्त घूमते दिख जाते हैं। पता चला है कि ये तीन भालू कई दिनों से शहर और आस-पास के इलाकों में घूम रहे हैं। पिछले महीने तो भालू कलेक्टर बंगले के पास तक पहुंच गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.