ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक मंच, तीन राज्यों के सीएम और प्रधानमंत्री मोदी साथ में, राजस्थान के मानगढ़ में दिखा अलग ही नजारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को मंच साझा किया जहां मोदी ने गहलोत को सबसे वरिष्ठ मुख्यमंत्रियों में एक बताया। मोदी बांसवाड़ा के पास मानगढ़ धाम में ‘मानगढ़ धाम की गौरव गाथा’ कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। कार्यक्रम के मंच पर गहलोत के साथ साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एवं अन्य नेता भी मौजूद थे।

मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के नाते अशोक गहलोत जी और हम साथ-साथ काम करते रहे और अशोक जी मुख्यमंत्रियों की जमात में सबसे सीनियर थे.. सबसे सीनियर मुख्यमंत्रियों में हैं और अब भी जो मंच पर बैठे हैं उनमें भी अशोक जी सीनियर मुख्यमंत्रियों में एक हैं। उनका यहां आना, आज कार्यक्रम में उपस्थित रहना.. आजादी के अमृत महोत्सव में हम सभी का मानगढ धाम आना यह हम सबके लिये प्रेरक है सुखद है।” उन्होंने कहा कि ‘‘ मानगढ़ धाम राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के लोगों की सांझी विरासत है।”

इस अवसर पर चौहान ने कहा कि हमारे देश को आजादी अंग्रेजों ने चांदी की इस तश्तरी में रखकर भेंट नहीं की, बल्कि हजारो क्रांतिकारी हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ गये थे। उन्होंने कहा कि कईयों ने अपनी जिंदगी अंडमान और निकोबार की जेलों में गुजार दी थी और कई ऐसे थे जिन्होंने अपने खून की बूंद से मानगढ़ और भारत की भूमि को पवित्र किया था.. रंगा था तब जाकर यह देश स्वतंत्र हुआ था लेकिन आजादी के बाद आजादी की लड़ाई का सही इतिहास सचमुच में नहीं पढ़ाया गया और कई शहीद ऐसे थे जिनका बलिदान सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि आजादी के जिन क्रांतिकारियों का नाम सामने नहीं आ पाया उनके बलिदान स्थल पर अगर स्मारक बनाने का फैसला किसी ने किया, तो हमारे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

पटेल ने कहा कि हमारा आदिवासी समाज एक बलिदानी समाज है तथा राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश के त्रिसंगम पर स्थित यह मानगढ़ हिल हमारे आदिवासी भाई-बहनों की वीरता की अनेक उदाहरणों में से एक है। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर 1913 का वो काला दिन कौन भूल सकता है जब अंग्रेजों ने लगभग 1500 आदिवासी भाई-बहनों को गोलियों से भून दिया था। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड से भीषण इस मानगढ हत्याकांड में हजारो आदिवासी राष्ट्रप्रेमी लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी।

उल्लेखनीय है कि मानगढ़ की पहाड़ी भील समुदाय और राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश की अन्य जनजातियों के लिए विशेष महत्व रखती है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यहां भील और अन्य जनजातियों ने लंबे समय तक अंग्रेजों से लोहा लिया। स्वतंत्रता सेनानी श्री गोविंद गुरु के नेतृत्व में 17 नवंबर 1913 को 1.5 लाख से अधिक भीलों ने मानगढ़ पहाड़ी पर सभा की थी। इस सभा पर अंग्रेजों ने गोलियां चला दीं, जिसमें लगभग 1,500 आदिवासियों की जान चली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.