दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग बाधित होने पर 1 दर्जन से अधिक यात्री गाड़ियां प्रभावित, कई यात्री गाड़ियां की गई रीशेड्यूल
रतलाम: रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली कई यात्री गाड़ियां दिल्ली मुंबई रेल मार्ग बाधित होने की वजह से देरी से चल रही है। बीती रात अंकलेश्वर स्टेशन के पास रेलवे ट्रेक पर ओएचई की केबल टूट गई। केबल टूटने से डाउन ट्रैक का रेल यातायात ठप हो गया। केवल एक ही ट्रक से दिल्ली और मुंबई की ओर जाने वाली यात्री गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। जिसकी वजह से कई यात्री गाड़ियां देरी से चल रही है।यह यात्री गाड़ियां हुई प्रभावितगाड़ी संख्या 09158 को निरस्त किया गया है। कोटा से बड़ोदरा रेलवे स्टेशनों के बीच चलने वाली सभी यात्री गाड़ियां 2 से 3 घंटे देरी से चल रही है। वहीं, 3 यात्री गाड़ियों को रीशेड्यूल भी किया गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.