ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खंडवा में 4 साल की बच्ची दीवाली मनाने फूफा के घर आई थी, इलाज के लिए इंदौर भेजने की तैयारी

खंडवा: खंडवा में 4 साल की जिस मासूम को गुमशुदगी के 14 घंटे बाद झाड़ियों में बरामद किया, उसके साथ दरिंदगी होना सामने आया है। प्राइवेट पार्ट में इंजुरी के बाद डॉक्टरों ने ओपिनियन दिया है। बच्ची फिलहाल जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर करने की तैयारी है। इधर, पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है। गैंगरेप की आशंका जताई जा रही, बच्ची के बयान होना बाकी है।पुलिस अधीक्षक विवेकसिंह ने बताया कि रामनगर चौकी अंतर्गत जसवाड़ी रोड़ पर ग्राम टिठियाजोशी के आगे राजपूत ढाबा है। यहां पर सोमवार सुबह 4 बजे के आसपास एक 4 साल की मासूम के गुम होने की सूचना मिली थी। पुलिस व परिवार वालों ने 14 घंटे तक तलाश की। घर से एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में बच्ची का शरीर रात 8 बजे घायलावस्था मिला। एक संदेही आरोपी को हिरासत में लिया है। उसने पूछताछ में एक अन्य का नाम भी बताया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।परिवार वालों के मुताबिक मासूम का परिवार पंधाना क्षेत्र का है। दीवाली के त्योहार पर वह अपने फूफा के घर आई हुई थी। इधर, ज्यादती के मामले में सीएसपी पूनमचंद यादव ने बताया कि बच्ची के साथ गलत तो हुआ है। अभी जांच जारी है। खबर लिखने तक एसपी विवेक सिंह सहित पुलिस के आला अधिकारी जिला अस्पताल में मौजूद थे। बच्ची को इंदौर रेफर करने की तैयारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.