ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएम मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ घटनास्थल का लिया जायजा

गुजरात के मोरबी में हुए हादसे के बाद पीड़ितों का दर्द बांटने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोरबी पहुंचे। पीएम मोदी के मोरबी पहुंचने की कुछ तस्वीरें सामनेे आई हैं। इन तस्वीरों में पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ घटनास्थल का जायजा लेते नजर आ रहे हैं। मोरबी ब्रिज के पास घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पीएम मोदी मोरबी सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां पीएम मोदी इस हादसे के पीड़ितों के आंसू पोंछने के लिए आए हैं। सिविल अस्पताल में पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे में घायल लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना।मोरबी आने के बाद पीएम मोदी ने झुलते पुल के पास हुए हादसे की जगह का मुआयना किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने राहत और बचाव कार्य में सहायता करने वाली विभिन्न टीमों और अन्य लोगों से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल लिया। पीएम मोदी ने सभी रेस्क्यू टीम के सदस्यों से पूछताछ की है। पीएम मोदी ने इस हादसे में मारे गये लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

बता दें कि मोरबी में हादसे के बाद से सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। 36 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। लेकिन सर्च ऑपरेशन यहां पर अभी भी जारी है। यह कोशिश की जा रही है कि सर्च ऑपरेशन के जरिए लापता लोगों को तलाशा जा सके। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुलिस अधीक्षक के कार्यालय भी जा सकते हैं। ,बता दें कि इस मामले में अब तक पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन यह सवाल उठ रहे हैं कि जिन लोगों पर कार्रवाई की गई है वो छोटी मछली हैं। किसी बड़े लेवल पर कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। गुजरात के आपदा प्रबंधन मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक मृतक के परिवारों को 4 लाख रुपये और पीएमएनआरएफ से प्रत्येक को दो लाख रुपये, प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। 17 लोग अस्पताल में भर्ती हैं जबकि दो लोग लापता हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.