ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पांच लाख से अधिक का सामान जलकर हुआ राख, ग्रामीणों ने निजी साधनों से पाया काबू

अमेठी जिला: अमेठी में रिहायशी मकानों में आग लगने से गृहस्थी जल गई।अमेठी में देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में तीन कच्चे रिहायशी मकानों में भीषण आग लगी। आग की लपटें देखते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निजी साधनों ने आग पर काबू पाया। आग इतनी विकराल थी कि चंद मिनटों में ही सब कुछ जलकर राख हो गया।आग से तीनों घरों का पांच लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्ची भी झुलस कर घायल हो गई। पूरा मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठेंगहा ग्राम सभा स्थित छोटी बबुरी गांव का है, जहां राणा प्रताप सिंह, कमलेश सिंह और गुलाब सिंह के घर में देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि चंद मिनटों में तीनों घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।अमेठी में रिहायशी मकानों में आग लगने से गृहस्थी जल गई।तीनों घरों में लाखों का हुआ नुकसानजिस समय घटना हुई उस समय तीनो घरों में लोग अपने खेतों में काम करने गए थे और घर में सिर्फ छोटे बच्चे ही मौजूद थे। आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घंटो की मेहनत के बाद निजी साधनों से आग पर काबू पाया। आग से तीन वर्षीय नितिका सिंह झुलस कर घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए संग्रामपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, पीड़ित राणा प्रताप सिंह की मानें तो घर के सब लोग खेत मे काम करने गए थे। घर मे छोटे छोटे बच्चे थे अचानक आग लगा गई, जब तक उन्होंने ग्रामीणों से साथ आग पर काबू पाया गया तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। आग से तीनो घरों को मिलाकर 5 लाख का नुकसान हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.