ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सुशील मोदी ने राजद की तुलना कुत्ते के पूंछ से की, कहा- ‘ये सुधरने वाली नहीं’

पटना: बिहार विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन था। आखिरी दिन बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल पर आपत्तिजनक बयानबाजी की है। गोपालगंज उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी के चुनाव प्रचार में पहुंचे सुशील मोदी ने कहा कि राजद सुधरने वाली पार्टी नहीं है। जिस तरह कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं होती वैसे ही राजद पार्टी है। सुशील मोदी ने कहा कि मोहन प्रसाद गुप्ता के ही परिवार के सदस्य जहरीली शराब कांड में आरोपित किए गए थे, जो एक गंभीर मामला है। सुशील मोदी ने कहा कि वर्तमान में महागठबंधन की ओर से गोपालगंज और मोकामा में वैसे लोगों को राजद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतारा गया है, जिनके ऊपर शराब माफिया या अपराधी होने का आरोप है। सुशील मोदी ने कहा कि जिस गोवा में मोहन प्रसाद गुप्ता की कंपनी सिल्वरएक्स हेरिटेज प्राइवेट लिमिटेड को गोवा से अरुणाचल प्रदेश के लिए शराब की सप्लाई करनी थी। उस शराब को झारखंड के गिरिडीह से जब्त किया गया था। राजद प्रत्याशी शुरुआत से ही शराब माफिया रहे हैं। ऐसे लोगों को राजद ने टिकट दिया है। राजद अपराधियों और भ्रष्टाचार में संलिप्त पार्टी है। उसकी सांठगांठ हमेशा अपराधियों के साथ रहती है। बता दें कि बिहार में 3 नवंबर को विधानसभा का उपचुनाव है। आज शाम 6 बजे चुनाव का प्रचार थम गया। उससे पहले सुशील मोदी ने आपत्ति जनक बयान देकर आरजेडी को भी निशाना साधने पर मजबूर कर दिया है। देखने वाली बात है कि आरजेडी सुशील मोदी के इस बयान का जवाब कैसे और कब देती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.