ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अभिनेता टिम के बेटे कॉर्मैक रोथ कैंसर से हारे जंग

हॉलीवुड जगत से हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैन्स का दिल तोड़ दिया है। संगीतकार और अभिनेता टिम रोथ के बेटे कॉर्मैक रोथ का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया । उनके परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। कॉर्मैक रोथ ने 25 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। परिवार ने एक बयान में कहा, 16 अक्टूबर को रोथ ने ‘अपने परिवार की मौजूदगी में शांति से अंतिम सांस ली, जो उसे बेहद प्यार करता था’।

नवंबर 2021 में कैंसर की मिली थी खबर

बता दें कि कॉर्मैक रोथ ने बेनिंगटन कॉलेज के पढ़ाई की थी, वहीं वो एक बेहतरीन म्यूजिशियन थी और गिटार बजाते थे। यही नहीं वो संगीतकार और निर्माता भी थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर खुलासा किया था कि उन्हें नवंबर 2021 में स्टेज 3 जर्म सेल कैंसर का पता चला था।

परिवार में कौन है मौजूद

कॉर्मैक रोथ के पिता ने कई बेहतरीन हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है और दर्शकों का दिल जीता है। उनके पिता ‘रिज़रवॉयर डॉग्स’, ‘पल्प फिक्शन’ और ‘द इनक्रेडिबल हल्क’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। कॉर्मैक रोथ के परिवार में उनके माता-पिता, टिम और निक्की रोथ तथा भाई, हंटर रोथ हैं। इस खबर के बाद से ही फैन्स कॉर्मैक रोथ को श्रद्धांजलि और परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.