ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छवि मित्तल ने ‘UFO’ का वीडियो पोस्ट कर किया एलियन दिखने का दावा

टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल का दावा है कि उन्होंने हैलोवीन की रात यूएफओ (Unidentified flying object) देखा। उन्होंने एक वीडियो क्लिप शेयर की। साथ में डिटेल में लिखा है कि उन्हें रात में आसमान में क्या नजारा दिखाई दिया। छवि के इस वीडियो पर लोगों को तरह-तरह के कमेंट्स हैं। कुछ ने अपने अनुभव साझा किए हैं। वहीं कई लोगों ने लिखा है कि छवि को धोखा हो गया।

छवि ने बताया, क्या देखा

छवि ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें दूर आसमान में कोई चमकीला सा ऑब्जेक्ट दिख रहा है। छवि ने वीडियो पर लिखा है, कमस खाती हूं यह यूएफओ है जिसे मैंने हैलोवीन पर देखा। साथ में कैप्शन दिया है, यह धरती से रॉकेट की तरह चला फिर कुछ देर तक हवा में खड़ा रहा। इसके बाद ये लेफ्ट की तरफ गया फिर उसी जगह लौट आया। हरा और लाल ब्लिंक किया और बाएं तरफ नजर से ओझल हो गया। मुझे नहीं पता कि यूएफओ भूतों की तरह हैलोवीन पर दिखाई देते हैं। लेकिन मैं शपथ खाती हूं कि ऐसा हुआ और मुझे यकीन है कि यह एलियन था।

एक यूजर को भी दिखा नजारा

इस पर एक यूजर का जवाब है, यह संभव है मैं। हमारे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। मैंने और मेरे कजिन्स ने अपनी छत से नजदीक से देखा था। कुछ पारदर्शी सी चीज दिखाई दी और फिर कुछ सेकेंड्स में भूत की तरह गायब हो गई। मैं कभी भूल नहीं सकती।

लोग बोले सैटेलाइट

एक और कमेंट है, सैटेलाइट है मैडम। कोई यूएफओ नहीं है। कोई यूएफओ नहीं है। ऑर्बिट में सारे देशों की इतनी ज्यादा सैटेलाइट्स हैं कि कोई यूएफओ होता भी तो कैप्चर हो जाता। तारे रंग बदलते हैं इसका मतलब ये नहीं कि यूएफओ है। कई लोगों ने इसे सैटेलाइट तो कुछ ने एरोप्लेन भी बताया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.