ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नगर निगम मुख्यालय में खड़े डंफरों की बैटरी चोरी, अधिकारी बोले, पुराना मामला, उस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं

फरीदाबाद: सभागार के पास खड़े तीन नए डंफरों की बैटरी हो गई चोरी, अभी तक सड़क पर नहीं उतर पाए वाहन।नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही का आलम देखिए, अपनी लापरवाही छिपाने के लिए नसीहत देने लगे हैं। नगर निगम मुख्यालय में खड़े तीन नए डंफरों की बैटरी चोरी हो गयी और वह सड़क पर नहीं चल पा रहे हैं। जिम्मेदार एक्सईएन कहते हैं कि पुराना मामला हो चुका है। उस तरफ ध्यान देने की जरूरत नहीं है। दरअसल ये डंपर नगर निगम को दान में मिला है। बैटरी चोरी होने के कारण डंफरों का उपयोग नहीं हो पा रहा है।बता दें कि इंडियन ऑयल की ओर से नगर निगम को सीएसआर के तहत 10 से अधिक छोटे बड़े टैक्टर और डंफर दिए गए थे। इन सभी वाहनों को नगर निगम मुख्यालय में सभागार के सामने खड़ा कर दिया गया था। इनमें से तीन डंफरों की बैटरी चोरी हो गई। वहीं दूसरी ओर दान में मिले ट्रैक्टरों का भी अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया गया है। जिसके कारण उनको सड़क पर नहीं चलाया जा सकता। ये ट्रैक्टर करीब तीन महीने से धूल फांक रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि लाखों रुपए कीमत के डंफरों की सुरक्षा के लिए निगम के पास कोई इंतजाम तक नहीं है। इस बारे में जब एक्सईएन व्हीकल ओमदत्त शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह पुराना मामला है। अब इस तरफ ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.