ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

7.49 कराेड़ से बनेगा गाैरिहार-बारीगढ़ में केल नदी का पुल

बारीगढ़: छतरपुर जिले के बारीगढ़ और गौरिहार के मध्य स्थित केल नदी के जर्जर एवं क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर जल्द नए पुल का निर्माण होगा। इस पुल के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रोसेस में है। टेंडर होते ही पुल का निर्माण जनवरी 2023 से शुरू होने की उम्मीद है। छतरपुर से लवकुशनगर, बारीगढ़ और गौरिहार होते हुए यूपी के बांदा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बारीगढ़ के आगे रामपुर एवं बलरामपुर के मध्य केल नदी पर बना पुल करीब 60 वर्ष पुराना है।इस पुल से छतरपुर, लवकुशनगर से बड़ी संख्या में छोटे बड़े वाहन गौरिहार होकर बांदा जाते हैं। वहीं क्षेत्र में बड़ी क्रेशर मंडी और रेत मंडी होने के कारण इस पुल से रोज सैकड़ों की संख्या में गिट्‌टी, मुरम और रेत से भरे वाहन गुजरते हैं। जिससे यह पुल जर्जर हो गया है, इसके कई पिलर धंस गए हैं। इस पुराने पुल के स्थान पर नया पुल निर्माण किया जाना है।मप्र सेतु विभाग द्वारा वर्ष 2021 में इसके निर्माण के लिए 7 करोड़ 49 लाख का एस्टीमेट बनाकर टेंडर निकाला गया था। पुल निर्माण के लिए जिन दो कंपनी को ठेका मिला था, वह अपेक्षित शर्तें निर्धारित समयावधि में पूरी नहीं कर पाईं थीं, जिससे उनका ठेका निरस्त कर दिया गया था।जल्द शुरू होने की उम्मीदमध्यप्रदेश सेतु विभाग के एसडीओ भगवान दीन सूत्रकार ने बताया कि पुराने टेंडर निरस्त हो जाने के बाद अब पुन: टेंडर री किए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.