ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भजनों से गायक आकाश ने बांधा समां, देर रात तक चला आयोजन, बाबा श्याम के जन्मदिन पर हुआ आयोजन

आगर मालवा: देवउठनी एकादशी शुक्रवार को बाबा श्याम का जन्मदिन नगर में धूमधाम के साथ मनाया गया, इस दिन देर शाम छावनी अग्रवाल धर्मशाला में भजन संध्या का आयोजन रखा गया। राणी सती मंदिर स्थित निर्माणाधीन बाबा श्याम के मंदिर परिसर में भी सुबह धार्मिक आयोजन किए गए।इस भजन संध्या में देवास के युवा भजन गायक आकाश अग्रवाल नटखट एवं साथियों ने हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे आजा एवं आएगा आएगा नीले चढ सांवरा आएगा कीर्तन पर श्रद्धालु नाचते झूमते रहे। कार्यक्रम देर रात तक चला। बाबा श्याम को छप्पन भोग भी लगाया गया।कार्यक्रम स्थल पर खाटू धाम के नरेश श्याम का दरबार लगाया गया था। जिसमें बाबा की ज्योत जलाई गई थी। बारी बारी से श्रद्धालु बाबा के समक्ष पहुंचकर नमन कर ज्योत में घी और खोपरे की आहूति देते जा रहे थे।अग्रवाल के भजनों पर श्रोता भाव विभोर हो नाचते झूमते दिखे। आयोजन समिति द्वारा भजन गायक का सम्मान भी पुष्पमालाओं से किया गया। चूरमे का प्रसाद वितरित किया जाकर बाबा के समक्ष केक भी काटा गया।यहां खीर का प्रसाद बांटा, किया पूजनइस दिन शाम को बाबा श्याम का जन्मदिवस नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, गोपाल मंदिर चौक पर बाबा श्याम का दरबार सजाकर पूजन किया गया और यहां खीर का प्रसाद भी वितरित किया गया। इस दौरान बडी संख्या में भक्त मौजूद रहे।दीप सजाकर की आतिशबाजीइस दिन देवउठनी एकादशी होने से घर घर दीप सजाए गए और बच्चों के द्वारा रंग बिरंगी आतिशबाजी भी की गई। घरों के सामने महिलाओं के द्वारा रंगोली भी सजाई गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.