पूर्व गृहमंत्री के बेटे का शराब के नशे में हाईवोल्टेज ड्रामा, लोगों को दी गालियां
कोरबा : BJP शासन काल मे छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर के बेटे संदीप कंवर का शराब के नशे में हंगामा मचाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड के समीप बीच सड़क पर बस के सामने लेट गए और बस के चालक को नीचे उतारने की बात कह रहे थे।
बताया जा रहा है संदीप कंवर का किसी बस चालक से विवाद हो गया था। इस बात को लेकर वो चालक को बार-बार बुलाने की जिद कर रहे थे और बार-बार बस के सामने सड़क पर लेट जा रहे थे। लोग संदीप कंवर के हाथ-पांव जोड़ रहे थे लेकिन वो नही मान रहे थे।
घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीएसईबी चौकी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुची और संदीप कंवर को मनाने की कोशिश की लेकिन वो किसी की नहीं सुन रहे थे। ये ड्रामा काफी समय तक चलता रहा। इस दौरान लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई और लोग अपने मोबाइल में इस ड्रामा को कैद कर रहे थे। लगभग 15 मिनट तक चले इस ड्रामा के बाद संदीप कंवर शांत हुए और उन्हें पुलिस टीम घर तक छोड़ने गई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.