ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाहर से आई झाकियां होंगी आकर्षण का केंद्र, तैयारियां शुरू

इटावा: इटावा में शनि धाम मंदिर स्थापना दिवस पर निकलेगी शोभायात्रा।इटावा शहर के ग्वालियर रोड स्थित सिद्ध शनि धाम मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वृद्धा आश्रम सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य शनि शोभायात्रा सोमवार को निकाली जाएगी। शोभायात्रा में एक दर्जन से ज्यादा देवी देवताओं की झांकियां भी शामिल होंगी। बाहर से आ रही झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में भव्य भंडारा भी आयोजित होगा।रविवार को यात्रा के संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मंदिर के महंत चंद्रभान जौहरी व कार्यक्रम संयोजक नितिन चतुर्वेदी ने बताया 6 नवंबर 2011 को शनिधाम मंदिर की स्थापना हुई थी इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष शनि शोभायात्रा निकाली जाती है। शोभायात्रा सोमवार को शाम 4:00 बजे रामलीला मैदान से शुरू होगी जो शहर के प्रमुख मार्गों सिंधी मार्केट, तहसील चौराहा, बजाजा लाइन, नगर पालिका चौराहा, पचराहा,छैराहा, टिक्सी मंदिर तिराहा होते हुये शनि धाम मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा के बाद मंदिर परिसर में भव्य भंडारा भी आयोजित होगा।शोभायात्रा में शामिल होने की अपीलउन्होंने बताया सुबह शनिदेव का तैलाभिषेक के बाद हवन पूजन व आकर्षक श्रंगार किया जाएगा और शाम को यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में कन्नौज, एटा, छिबरामऊ आदि क्षेत्रों की झांकियां व बैंड शामिल होंगे। जीवंत झांकियों के साथ इलेक्ट्रॉनिक झांकियों को भी यात्रा में शामिल किया गया है।महंत चंद्रभान जौहरी ने नगर वासियों से शनि शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.