ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पार्टल पर आई सभी 600 शिकायतों का हुआ निस्तारण, एसपी ने पुलिसकर्मियों को दी बधाई

हापुड़: हापुड़ पुलिस को आईजीआरएस में प्रथम रैंक मिलने पर बधाई देते एसपी।प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण शिकायत पोर्टल आईजीआरएस में पूरे प्रदेश में हापुड़ पुलिस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हापुड़ पुलिस ने लगभग 600 शिकायतों का निस्तारण किया है, जोकि शत प्रतिशत है। हापुड़ पुलिस को एसपी दीपक भूकर ने बधाई दी है।यूपी सरकार द्वारा आईजीआरएस की सुविधा आमजन के लिए लागू की गई थी। इस पर संबधित विभाग की शिकायत उस विभाग के मुखिया के पास जाती है। ऐसे में पीड़ित अपनी समस्या के लिए इस पर आवेदन करता है। गत अक्टूबर माह में हापुड़ जिले में लगभग 600 शिकायत पुलिस को आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त हुईं, जिसका निस्तारण कर दिया गया।एसपी दीपक भूकर ने आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समाधान में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर जनपद के समस्त पुलिस अफसरों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्हें निर्देश दिए कि आगे भी इसी उद्देश्य के साथ पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण किया जाए। इसको सफल बनाने में निरीक्षक सुरेश चंद्र, उपनिरीक्षक दिनेश परिहार, कांस्टेबल सचिन, नितिन व लवकुश का विशेष सहयोग रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.