ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रीवा में जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने कंधे में मारी थी कुदाली, ज्यादा रक्त बहने से दूसरे दिन मौत

रीवा: सेमरिया थाना अंतर्गत भमरा गांव का मामलारीवा जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत भमरा गांव में छोटे भाई का हत्यारा गिरफ्तार हो गया है। पुलिस की पूछताछ में बड़े भाई ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर कंधे में कुदाली मारी थी। रातभर में ज्यादा रक्त बह जाने के कारण दूसरे दिन जबलपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।परिवारिक भाई ने तीसरे दिन पुलिस के समक्ष पूरी कहानी बताई। ऐसे में आरोपी बड़े भाई के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया। साथ ही संभावित ठिकानों में दबिश देकर हिरासत में लिया गया। 7 नवंबर को आरोपी बड़े भाई को कोर्ट में पेश कर केन्द्रीय ​जेल रीवा भेज दिया है।ये है मामला5 नवंबर को फरियादी अखिल श्रीवास्तव पुत्र स्व. राजेश श्रीवास्तव 20 वर्ष निवासी भमरा रिपोर्ट लिखाने सेमरिया थाने पहुंचा। कहा कि 3 नवंबर को सुबह 9 बजे नवीन श्रीवास्तव ने छोटे भाई से मारपीट की जानकारी दी। उसने कहा कि देखो मैने प्रवीण श्रीवास्तव के साथ कुदाली से हमला कर दिया है। कैसे कर रहा है, उठ नहीं रहा है।कमरे के अंदर मिला खून से लथपथतब मैं जाकर देखा तो प्रवीण श्रीवास्तव कमरे के अंदर खून से लथपथ पड़ा मिला। घायल से पूछा कि क्या हो गया है। तब प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि बड़े भाई नवीन श्रीवास्तव ने 3 नवंबर की रात करीब 1 बजे जमीन विवाद को लेकर मेरे साथ मारपीट किया है। प्रवीण श्रीवास्तव की स्थिति गंभीर होने पर मैंने चाचा संजय श्रीवास्तव को जानकारी दी।पहले ​मानिकचंद्र गुप्ता, फिर बिरला रेफरवे सतना शहर में मानिकचन्द्र गुप्ता के प्रायवेट क्लीनिक में इलाज कराने ले गए। गंभीर चोट देख चिकित्सकों ने कहीं और ले जाने की सलाह दी। ऐसे में हम लोग बिरला अस्पताल ले गये। वहां के चिकित्सकों ने जबलपुर रेफरकर दिए। 4 नवंबर को एम्बुलेंस से लेकर जबलपुर के लिए रवाना हो गए। लेकिन शाम 7.30 बजे उचेहरा रेल्वे फाटक के पास प्रवीण की मौत हो गई।हत्या का अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी कीसेमरिया पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 507/22 आईपीसी की धारा 302 कायम कर विवेचना शुरू की। इसी बीच हत्या के आरोपी के गांव में छिपे होने की जानकारी पुलिस के पास पहुंची। ऐसे में नवीन श्रीवास्तव 38 वर्ष को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.