ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

100 घंटे तक चलेगा सेशन, इलेक्ट्रिक वाहन की टेक्नोलॉजी  पर हो रही चर्चा

नोएडा: एमिटी व टाटा मोटर्स मिलकर चला रहे ट्रेनिंग प्रोग्रामनोएडा में एमिटी ने टाटा मोटर्स के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक वाहनों की टेक्नोलॉजी पर ट्रेनिंग सेशन आयोजित किया। ये ट्रेनिंग सेशन 100 घंटे तक चलेगा। जिसमें टाटा मोटर्स के 25 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में वाहन सहायक, सुरक्षा प्रणालियों, वाहन के अंदर कम्युनिकेशन और प्रोटोकाॅल, वाहनों के साथ सेंसर और एक्चुएटर्स का एकीकरण, सुरक्षा प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई।एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त और ग्रीनरी को बचाने के लिए रिसर्च आधारित शिक्षण कार्यक्रम जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें उस परिवर्तन के समय को समझना चाहिए जिससे संपूर्ण मोटर वाहन उद्योग गुजरा है और अंतिम मार्केट के अनुसार उपयोग कर्ता की मांग किस प्रकार विकसित हुई है।सेक्टर-125 एमिटी विवि में ट्रेनिंग लेते प्रतिभागीएएचओडीएस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक सौरभ मोहन सक्सेना ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों को भारत के साथ पूरे विश्व में हो रहे इलेक्ट्रिक वाहन और इसमें लगातार आ रहे बदलावों के बारे में बताया।संवारू टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुनील भटनागर ने कहा कि टाटा मोटर्स के साथ एमिटी का यह जुड़ाव भारत में एक ऐसा परिस्थितिकी तंत्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा जो स्वच्छ ईंधन से संचालित वाहनों की क्रांति को सहयोग देगा। एमिटी टेक्निकल प्लेसमैंट सेंटर के उप निदेशक अंजनी कुमार भटनागर ने कहा कि यह इलेक्ट्रिक वाहनों का एक नया युग है। टाटा मोटर्स नई टेक्नोलॉजी और बेहतर वाहनों के संचालन के लिए विकसित हो रहा है। यह भारत की इलेक्ट्रिक वाहन यात्रा की दिशा में एक बड़ी छलांग है ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.