ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उपनिरीक्षक अजय यादव को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल 

वाराणसी। वाराणसी के ग्रामीण इलाके में बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है जबकि शहरी इलाके में लक्सा थाने पर तैनात उपनिरीक्षक अजय यादव को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली मारने के बाद बदमाश दरोगा की पिस्टल भी लूट कर फरार हो गए। दरोगा अजय यादव के सीने में गोली लगी है और उनकी हालत गंभीर है। घटना रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतगंज इलाके की है। दरोगा अजय यादव अपने प्लाट पर मकान बनवा रहे हैं, शाम को वो काम देखने गए थे। तभी वहां 3 बाइक सवार बदमाश आए और उन पर फायर कर दिया। गोली अजय यादव के सीने पर लगी। घटना के बाद अजय यादव को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सीने से गोली निकाल दी गयी है, लेकिन अभी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है जल्द ही वो गिरफ्त में होंगे। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बताया कि लक्सा थाने में तैनात दरोगा अजय यादव को 3 बदमाशों ने गोली मारी है। पुलिस ने इस घटना को बड़ी गंभीरता से लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.