ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चार दिन सें घर में घुसे सांप को पकड़ने खोद दी गई घर की दीवार,1 घंटे बाद आया हाथ में धामन सांप

जबलपुर: क्या कभी दीवार के भीतर भी सांप घुस सकता हैं, जी हां यह बिल्कुल सच है, और यह हुआ हैं जबलपुर के भेड़ाघाट में जहां पर की एक घर की दीवार के अंदर बीते 4 दिनों तक 7 फीट का एक लंबा धामन सांप घुसा हुआ था। सांप के दीवार के भीतर घुसे होने पर किसी को यकीन भी नहीं हो रहा था। सर्प विशेषज्ञ ने दीवार के अंदर घुसे सांप को पकड़ने के लिए दीवार खोद डाली और फिर उसे पकड़ा।घर की दीवार में सांप घुसा हुआ हैं इसकी सूचना राजेश पांडे ने सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को दी। राजेश पांडे ने बताया कि उसके घर की दीवार के अंदर बीते 4 दिनों से एक सांप घुसा हुआ हैं, जिसके चलते पूरा परिवार परेशान हैं। हालात ऐसे हो गए कि लोग घर के बाहर रहने को मजबूर हो गए हैं। एक तो कड़कड़ाती ठंड ऊपर से सांप के डर से लोग परेशान होकर घर के बाहर रात गुजार रहें हैं। राजेश पांडे की सूचना पर सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे मौके पर पहुंचे और दीवार के अंदर घुसे धामन सांप का रेस्क्यू किया।गजेंद्र दुबे ने बताया कि वह बीते कई सालों से सैकड़ों सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने किंग कोबरा से लेकर रसल वाइपर, अजगर, घोड़ा पछाड़, धामन, जैसे कई प्रजाति के सांपो को पकड़ चुके हैं पर ऐसा बहुत कम होता है कि जब कोई सांप अपने आप को दीवार के अंदर कर ले। सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने घर की दीवार को खोदकर बमुश्किल सांप को निकाला और फिर उसे पकड़कर जंगल में छोड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.