ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कहा- ‘अपने धर्मों को मानें और दूसरे की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाएं’

राजनांदगांव: धिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए सीएम भूपेश बघेल।राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की, जिसमें राज्य स्तरीय बौद्ध सम्मेलन को लेकर हो रहे विवाद पर सीएम ने कहा कि कभी भी किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहिए।सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अपने धर्मों को मानें और दूसरे की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाएं। बता दें कि बौद्ध सम्मेलन में हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप लगाया गया है। ये सम्मेलन 7 नवंबर को राजनांदगांव में आयोजित हुआ था। वहीं समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को धान खरीदी के मद्देनजर कई निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि धान के तौल, परिवहन और बारदाने की व्यवस्था पर ध्यान दें। साथ ही सभी सरकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिले, इसे विभिन्न विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करें।सीएम ने अधिकारियों से योजनाओं की ली जानकारी।मुख्यमंत्री ने कहा कि धान उपार्जन केंद्रों में जाम न लगे, इसकी व्यवस्था की जाए और कोदो, कुटकी, रागी की खरीदी भी समर्थन मूल्य में करने को लेकर अधिकारी ध्यान दें। उन्होंने कहा कि इस साल 1 करोड़ मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदी की संभावना है, इसलिए बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था की जाए, उठाव नियमित हो। सीएम ने कहा कि कोदो-कुटकी की खरीदी भी समय पर होती रहे। साथ ही समय पर पैसे का भुगतान हो।बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों से सड़कों की स्थिति की जानकारी ली और तेजी से निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला अब छोटा हो गया है, आपका वर्कलोड घटा है, जिसका फायदा आम जनता को मिलना चाहिए। सीएम भूपेश बघेल ने PWD के अधिकारियों से अगले महीने यानी दिसंबर तक सड़कों का रिपेयर समाप्त करने के निर्देश दिए।सीएम ने नल जल योजना की स्थिति भी जानी। अधिकारी ने बताया कि गुणवत्ता को फैक्ट्री और पीएचई लैब दोनों में टेस्ट कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी भुगतान लंबित नहीं रहना चाहिए।समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने सीएम के सवालों के दिए जवाब।सीएम भूपेश ने अधिकारियों से दर्री एनीकट के मुआवजे के बारे में भी पूछा। जिस पर बताया गया कि इसके लिए प्रस्ताव बन गया है। मुख्यमंत्री ने 8 साल में एनीकट क्षतिग्रस्त होने की वजह भी जानी और गुणवत्ताविहीन काम को लेकर सख्त दिखाई दिए। उन्होंने जल्द पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश दिए। सीएम ने आबकारी अधिकारी से अवैध शराब पर कार्रवाई के बारे में पूछा। अधिकारी ने बताया कि 500 से अधिक प्रकरणों पर कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर से आने वाली शराब पर पूरी नजर रखें। पुलिस भी इस पर ध्यान दे।उन्होंने कहा कि जिले में सट्टा-जुआ और अवैध शराब बिक्री की बहुत शिकायतें आ रही हैं, इस पर अंकुश लगाइये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक में अधिकारियों से लाल बहादुर नगर में पट्टे के बारे में भी पूछा। स्वसहायता समूह के लंबित ऋण प्रकरणों की जानकारी ली। कितने ऋण दिए गए, इसकी जानकारी भी ली। अधिकारियों ने बताया कि 2,160 प्रकरण सेंक्शन हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.