ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वाटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर स्पोर्ट्स की भी मिलेगी सुविधा, 15 करोड़ से होगा कायाकल्प

हमीरपुर: हमीरपुर जिले का इकलौता बांध जल्द ही टूरिस्ट प्लेस की तरह विकसित होगा। जिसकी रूपरेखा प्रशासन ने बना ली है। इसे स्वीकृति के लिए सरकार को भेज दिया गया है। सरकार की तरफ से स्वीकृति मिलते ही मौदहा बांध पर सुन्दरीकरण का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए 15 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाया गया है।प्रशासन की मंशा है कि यहां म्यूज़िकल फाउंटेन, वाटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर स्पोर्ट्स और पार्क डेवलपमेंट करते हुए कैफेटेरिया का निर्माण भी किया जाएगा। चूँकि इस बांध की बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे से दूरी मात्र चार किलोमीटर है। इसलिए पर्यटकों को यहां आने में आसानी होगी।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के लिए जालौन आये हुए थे तब उन्होंने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील की थी कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के अगर बगल टूरिस्ट प्लेस डेवलप किये जाएं ताकि पर्यटक इस इलाके में भी आयें और इलाके की आमदनी का श्रोत बढे़।तब से ही हमीरपुर सहित पूरे बुन्देलखण्ड इलाके में खासकर एक्सप्रेसवे के अगल बगल टूरिस्ट प्लेस डेवलप करने की कोशिशें तेज हो गईं हैं। उसी का नतीजा है की मौदहा बांध को टूरिस्ट प्लेस की तरह डेवलप करने की कोशिशें तेज हो गईं हैं।हमीरपुर जिले की राठ तहसील क्षेत्र में पड़ने वाला मौदहा बांध विरमा नदी पर बना है। जिसकी लम्बाई लगभग पौने चार किलोमीटर है, इस बांध के बीच में एक आईलेंड भी है। जिला विकास अधिकारी ने बताया की मौदहा बांध सहित आसपास के इलाके को डेवलप करते हुए इसे टूरिस्ट प्लेस बनाना है।जिसके लिए 15 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट में बांध के बीच में पड़ने वाले आईलेंड में कॉटेज बनाते हुए उसमें लैंड स्केप्स डेवलप किये जाने हैं। तो वहीं डैम की दूसरी तरफ फाउंटेन बनाये जाने हैं। बोटिंग की व्यवस्था, इंटरप्रिटेशन सेंटर, एडवेंचर स्पोर्ट्स की भी कोशिशें की जा रही हैं। पर्यटन विभाग ने इस प्रोजेक्ट को शासन स्तर पर फंड जनरेशन के लिए भेज दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.