ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शराब के नशे में धुत थे, पेट्रोल पंप के अंदर पेट्रोल खाली कर रहा था टैंकर, बड़ा हादसा टला; सीसीटीवी में कैद

जालौन: जालौन में शराब के नशे में धुत युवकों ने पेट्रोल पंप के अंदर तेज रफ्तार कार घुसा दी, जिससे पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। कार सवार युवकों की यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद कार सवार युवकों ने पेट्रोल पंप पर हंगामा भी किया, जिसकी सूचना पंप मालिक ने उरई कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने कार सवार युवकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।यह घटना जालौन के उरई शहर के दलगंज चौराहा पर बने अमरनाथ पेट्रोल पंप की है। यहां देर शाम को शराब के नशे में कार चला रहे दो युवकों ने कार को पेट्रोल पंप के अंदर तेज रफ्तार से घुसा दी और पेट्रोल से भरे टैंकर में टक्कर मार दी, जब टैंकर को पंप पर खाली किया जा रहा था। जिसे देख पंप पर अफरा-तफरी मच गई और टैंकर खाली कर रहा कर्मचारी कार को आता देख वहां से भाग खड़ा हुआ।घटना सीसीटीवी में कैद।पेट्रोल खाली कर रहे टैंकर में मार दी टक्करयह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पेट्रोल पंप के बाहर सड़क किनारे एक कार खड़ी हुई थी, जो अचानक पेट्रोल पंप की तरह मुड़ जाती है, इतना ही नहीं चालक द्वारा उसे तेज रफ्तार से पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खाली कर रहे टैंकर से घुसा देता है। गनीमत यह रही कि टक्कर के बाद कोई चिंगारी नहीं निकली, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।इसी कार ने टैंकर में मारी थी टक्कर।नशे में धुत कार सवार युवकों ने किया हंगामावहीं इस घटना के बाद शराब के नशे में धुत कार सवार युवकों ने हंगामा भी किया, जिसको देखकर पेट्रोल पंप मालिक ने इसकी सूचना उरई कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने शराब के नशे में धुत दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। साथ ही उन्हें कोतवाली ले आई। इस घटना के बारे में अमरनाथ पेट्रोल पंप के मालिक राजीव ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब टैंकर को खाली कराया जा रहा था, उन्होंने कहा कि कहीं आग लग जाती तो उरई शहर में बड़ी घटना घट सकती थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.