ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चीखने की आवाज सुनकर पहुंच गया बच्ची का पिता, सलाखों के पीछे आरोपी

भिलाई: दुर्ग जिले के भिलाई तीन थाना क्षेत्र में सौतले पिता ने अपनी 9 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची जब चीखी तो बगल में रह रहे पिता ने दौड़कर उसे बचाया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। भिलाई तीन पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक भिलाई तीन थाना क्षेत्र में एक महिला अपने पति को छोड़कर दूसरे युवक के साथ रहने लगी थी। उसकी 9 साल की बेटी थी। महिला ने अपने पहले पति को तलाक देने के साथ उसके आधे घर को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद उसने युवक से शादी की और उसके साथ अपने पति के बगल से ही रहने लगी। उसकी 9 साल की बेटी अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रह रही थी।शनिवार को उसकी मां किसी काम से बाहर गई थी। बच्ची को घर में अकेला पाकर सौतेले पिता ने उसे हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। पिता के जबरदस्ती करने पर बच्ची जोर-जोर से चिल्लाई। बेटी की चीख सुनकर बगल से रह रहा असली पिता दौड़ा। उसने वहशी सौतेले पिता की जमकर धुनाई की और बेटी को बचाया। इसके बाद जब महिला घर लौटी तो बेटी ने पूरी हकीकत बताई। यह सुनते ही मां बच्ची को लेकर भिलाई तीन थाने पहुंची। उसने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.