बिना ईंधन के पकेगा, बस बर्तन में पानी भरने के बाद राइस डालकर कहीं भी रख दें
फतेहपुर: फतेहपुर में एक किसान ऐसा चावल खेते में उगा रहे हैं, जिसे बर्तन में पानी भरकर उसमें डालने के बाद कहीं भी रख दें। वह पककर खाने लायक तैयार हो जाएगा। किसान की मानें तो गूगल में सर्च कर इस धान के बीज को ऑनलाइन बुक कर मंगवाने के बाद खेत में लगाया है। इसके बाद फसल के तैयार होने का इंतजार कर रहा।फतेहपुर जिले के सदर तहसील क्षेत्र के बिलन्दा गांव के रहने वाले किसान सत्य प्रकाश तिवारी की ने इस बार अपने खेत में एक ऐसा धान लगाया हो जो बिना ईंधन जलाए सिर्फ पानी से पककर खाने के लिए तैयार हो जाएगा। किसान सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि वह पुश्तैनी खेती कर रहे हैं। एक दिन गूगल पर सर्च कर देखा तो असम के देशी धान के बारे में जानकारी मिली।सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि असम में इस चावल को बोको राइस, कोमल राइस, जादुई धान और मैजिक राइस के नाम जाता है। इसे खते में लगाने के बाइ इसकी जैविक और प्राकृतिक ढंग से खेती रहे हैं। किसान की मानें तो यह राइस बिना ईंधन के बर्तन में पानी भरकर उसमें चावल डालकर किसी भी टेम्प्रेचर में रख दें, यह आधे घंटे में पककर तैयार हो जाएगा। यह प्रोटीनयुक्त के साथ शुगर फ्री भी है।किसान ने कहा कि फसल तैयार होने के बाद आम जनमानस की सेहत का ख्याल रखते हुए इसका आने वाले समय में फायदा होगा। उन्होंने कहा कि अन्य किसानों को भी ये चावल उगाने के लिए जागरूक करने का काम करेंगे। साथ ही किसान ने कहा कि इस धान को लगाने में सरकार से कोई मदद भी नहीं मिलती है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.