ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ईंट-पत्थर ढ़ोते स्टूडेंट्स का वीडियो वायरल; PTI पर आरोप, DDEO ने मांगी रिपोर्ट

झज्जर: बामनोली के स्कूल में ईंट उठाने में लगे बच्चे।हरियाणा के झज्जर जिले के गांव बामनोली में एक स्कूल में टीचर द्वारा बच्चों से ईंट पत्थर उठवाने का मामला तुल पकड़ गया है। इसकी एक वीडियो वायरल होने के बाद उप जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज ने स्कूल के हैड टीचर से रिपोर्ट मांगी है। अगर शिक्षक की गलती मिलती है तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।ये है मामलाआपको बता दें कि झज्जर जिले के गांव बामनोली में स्कूल की पीटीआई सुदेश द्वारा एक गड्ढे को भरने के लिए स्कूल में पढ़ने वाले सातवीं से आठवीं कक्षा के बच्चों से स्कूल के बाहर सड़क पर पड़े ईंट रोड़ों को उठाकर गड्ढे में भरने के लिए कहा गया। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा बच्चों से इस तरह का काम करवाने का वीडियो बनाया गया। यहां तब तो कुछ नहीं हुआ। लेकिन जब उस युवक द्वारा उस वीडियो को वायरल करा दिया गया तो मामला सुर्खियों में आ गया।स्कूल में ईंट उठाते हुए बच्चे।शिक्षा अधिकारी अनजानउप जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं था लेकिन जब मीडिया कर्मियों द्वारा उन्हें इस मामले से अवगत कराया गया तो मामला उनके संज्ञान में आया है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कराई उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से इस बारे में जानकारी मांगी है।बच्चों से न कराएं ऐसे कामउप जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज ने कहा की स्कूल में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों से इस तरह का कार्य नहीं कराने चाहिए था अगर पीटीआई को यह कार्य कर आना था तो बाहर से मजदूर मंगा कर कार्य करा सकते थे लेकिन इस तरह गलत तरीके से कार्य कराना बर्दाश्त के बाहर हैं

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.