ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्लांट में भर्ती के लिए 16 नवंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, ट्रेनिंग के बाद मिलेगी नौकरी

रायपुर: प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने जा रहा है। मारुती-सुजुकी जैसी देश की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी में रोजगार के आसार हैं। इसके लिए रायपुर में खास कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के किसी भी जिले का युवा इस कैम्प में शामिल होकर आवेदन कर सकता है। ये कैम्प 16 नवंबर को आरंग के जनपद कार्यालय में होने जा रहा है।जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 10वीं पास युवाओं को इस कंपनी में काम सीखने का मौका मिलेगा। 100 युवाओं का चयन किया जाएगा। जो आगे जाकर मारूती सुजुकी कंपनी के महेसाणा प्लांट में काम करेंगे। इस भर्ती का फायदा अधिक से अधिक युवाओं को मिलेगा। इस प्लांट में प्रशिक्षुओं की भर्ती होगी। पहले चुने हुए लोगों को काम सिखाया जाएगा और इस अवधि में भी पैसे मिलेंगे। हर महीने 12 हजार रुपए स्टायफंड दिया जाएगा।कैम्प की जानकारी16 नवम्बर को जनपद पंचायत कार्यालय आरंग में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होगा। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से करीब 100 प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा।रोजगार कार्यालय के उप संचालक ने बताया कि मारूती सुजुकी इंडिया लिमिटेड के महेसाणा प्लांट में भर्ती के इच्छुक युवाओं की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।इच्छुक उम्मीद्वारों को 10वीं कक्षा की अंकसूची, आधार कार्ड की दो-दो प्रतियां, पासपोर्ट साइज की दो फोटो सहित 16 नवम्बर को जनपद पंचायत कार्यालय आरंग में उपस्थित होना होगा। उम्मीद्वारों की आयु 18 से 20 साल तय की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय रायपुर से भी संपर्क किया जा सकता है।स्कॉलशिप के आवेदन की डेट आगे बढ़ीअल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की डेट आगे बढ़ा दी गई है। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय नई दिल्ली की वेबसाइट www.scholarships.gov.in में अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम ईसाई सिख बौद्ध जैन एवं पारसी) के प्रतिभावान छात्र वर्ष 2022- 23 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं बेगम हजरत महल नेशनल स्कॉलरशिप के लिए 15 नवंबर तक तथा पोस्ट मैट्रिक एवं छात्रवृत्ति के लिए 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि चारों योजनाओं के अंतर्गत किए गए ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी विद्यार्थियों द्वारा संबंधित संस्था में जमा की जाए ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.