ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘फ्रेंड्स’ फेम एक्ट्रेस जेनिफर के पिता जॉन एनिस्टन का निधन

चर्चित टीवी शो फ्रेंड्स में रेचल ग्रीन का किरदार निभाने वाली हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन के पिता का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने अपने पिता के निधन की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के साथ अपनी कई चाइल्डहुड फोटोज भी शेयर कर दी है।

जेनिफर ने लिखा इमोशनल पोस्ट साझा कर खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने 11 नवंबर को अपने पिता जॉन एनिस्टन को खो दिया है। अभिनेत्री ने अपने पिता के निधन पर दुख जताते हुए लिखा- प्यारे पापा… जॉन एंथोनी एनिस्टन आप उन सबसे खूबसूरत इंसानों में से एक थे, जिन्हें मैं जानती थी। मैं बहुत आभारी हूं कि आप शांति से और बिना किसी दर्द के दुनिया छोड़ कर चले गए।

हमेशा याद रहेगी डेट

अभिनेत्री ने पोस्ट में आगे लिखा- आपके पास हमेशा सही वक्त था, अब मेरे लिए 11/11 संख्या हमेशा के लिए और भी अधिक मायने रखेगी, मैं आपको अपने जीवन के अंत तक प्यार करूंगी।

सेलेब्स दे रहे हैं श्रद्धांजलि

एक्ट्रेस के पिता के निधन की जानकारी सामने आने के बाद हॉलीवुड सेलेब्स जेनिफर की पोस्ट में कमेंट कर अपनी-अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।आपको बता दें कि जेनिफर के पिता एक अनुभवी अभिनेता थे, जिन्होंने एनबीसी के डेज ऑफ अवर लाइव्स में विक्टर किरियाकिस का किरदार निभाया था। इस किरदार ने उन्हें दुनिया भर में खूब पहचान दिलाई थी।

जानकारी के अनुसार जॉन एंथनी ने साल 1962 में 87वें प्रेसिंक्ट के साथ अपने करियर की शुरुआत की और इसके बाद मिशन इम्पॉसिबल, गिलमोर गर्ल्स, द वेस्ट विंग और मैड मेन जैसे टीवी शो में काम किया वहीं, उन्हें अपने काम के लिए डेटाइम एमी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.