ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

OMG! उधारी चुकाने की बात पर गुस्साएं युवक ने महिला पर फेंका खौलता तेल, 50% झुलसी पीड़िता

OMG! : दुर्ग के पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला दुकानदार ने एक गुंडे से उधार मांगा तो उसने उसके ऊपर खौलता हुआ तेल डाल दिया। इस घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई। दुर्ग पुलिस ने आरोपी को तो जेल भेज दिया, लेकिन महिला की सुध लेने वाला कोई नहीं है। गरीबी के अभाव में 50 प्रतिशत झुलस जाने के बाद भी महिला घर पर संक्रमण के बीच इलाज कराने को मजबूर है।महिला का नाम ललिता साहू (50 साल) है। वह दुर्ग को पोटिया क्षेत्र में रहती है और वहीं चाय और नाश्ते का ठेला लगाती है। दुर्ग का मोहम्मद इरफान उस क्षेत्र का गुंडा बताया जा रहा है। उसने महिला के ठेले से समोसा चाय उधारी में लिया था। कई महीने का उधार हो जाने पर महिला ने इरफान को 7 हजार रुपए उधारी हो जाने की बात कही।महिला ने सात हजार नहीं तो कम से कम 5 हजार रुपए देने की बात कही, तभी वह आगे उधारी दे पाएगी। इस बात को सुनकर इरफान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उस समय महिला कड़ाही में तेल चढ़ाकर समोसा निकाल रही थी। इरफान ने सीधे कड़ाही का गर्म तेल उठाया और महिला के ऊपर डाल दिया। खौलता हुआ तेल चेहरे से लेकर पूरे शरीर में पड़ा। इससे ललिता साहू बुरी तरह झुलस गई। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर किया गया। यहां चार दिन इलाज कराने के बाद बिल नहीं दे पाने कारण महिला घर पर अपना इलाज करा रही है।सजा दिलाने की मांगललिता साहू का कहना है कि सिर्फ उधारी मांगने पर जो व्यक्ति खौलता तेल डालकर उसकी जान लेने की सोच सकता है वह समाज के लिए काफी घातक है। वह आदतन आरोपी भी है। ऐसे युवक को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।पुलिस ने आरोपी को भेजा जेलदुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ एसिड अटैक जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिससे महिला को शासन से कुछ लाभ भी मिल जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.