ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बोले- हर जगह घटेंगी सीटें, हरियाणा में जातिवाद का जहर फैलाया जा रहा

रेवाड़ी: रेवाड़ी में मीडिया से बात करते पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक।बीजेपी के सीनियर लीडर रहे हाल में मेघालय के गवर्नर पद से रिटायर्ड हुए सत्यपाल मलिक ने केन्द्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गेहूं के दाम बढ़ेंगे। इससे पहले ही अडाणी के पानीपत में गोदाम बनवा दिए गए। किसानों की फसलों का सही दाम नहीं मिला। जब आंदोलन खत्म हुआ तो कुछ मुख्य मांगे थी। केन्द्र सरकार ने तीनों कृषि कानून तो वापस ले लिए, लेकिन उस वक्त किया वादा पूरा नहीं किया।न किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हुए और न ही किसानों को एमएसपी का दाम मिला। एमएसपी की गारंटी के कानून की बात ही नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि अगर फिर से किसानों ने आंदोलन किया तो वह हर जगह किसानों के बीच पहुंचेंगे। किसानों की आय बढ़ाने की बात की थी, लेकिन आज तक किया कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि गवर्नर रहते दबाव तो उन पर भी बहुत आया, लेकिन उस दबाव को उन्होंने नहीं माना।बुधवार को वे जयपुर जाते वक्त दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रेवाड़ी के बावल कस्बा में एक स्वागत कार्यक्रम में रूके थे। सत्यपाल मलिक ने अहीर रेजिमेंट को लेकर भी खुलकर बोला। उन्होंने कहा कि अहीर रेजिमेंट तो बहुत पहले बन जानी चाहिए थी। अहीरों का गौरवशाली इतिहास किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी का ही एक गांव कोसली ऐसा है, जहां एक घर में दो-दो लोग सेना में है। यहां के सैनिकों ने बहुत बलिदान दिया है।हरियाणा में किसानों को आइसोलेट किया जा रहापूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने कहा कि दुखद बात है कि हरियाणा में जातिवाद का जहर फैलाया जा रहा है। किसानों को आइसोलेट किया जा रहा है, लेकिन जब मौका आए तो बिरादरियों में मत बटना। एकत्रित हो जाना। ये कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।पूर्व सीएम मायावती पर साधा निशानामलिक ने कहा कि कोई मोदी-मोदी नहीं कर रहा। यह सब मीडिया का खेल है। उन्होंने कहा कि जहां अब चुनाव हो रहे है, वहां हर जगह ये घटेंगे। लोकसभा में तो इनका पता ही नहीं चलेगा। पश्चिम बंगाल, तेलांगाना, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राजस्थान हर जगह हारेंगे और सिर्फ यूपी में मायावती चूंकि आखिरी वक्त पर खेल कर देती हैं, पैसों के लालच में बाकी ना पंजाब जीतेंगे ना हरियाणा जीतेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.