ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फैकल्टी पोजीशन के लिए शुरू हुए इंटरव्यू, दिसम्बर में होगी तैनाती

लखनऊ: साल के अंत से पहले SGPGI में 65 नए डॉक्टर्स की तैनाती होगी हैं।डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे SGPGI को दिसम्बर में 65 नए डॉक्टर मिल जाएंगे। बैकलॉक के तहत कई साल से लंबित डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान में सोमवार से इनके साक्षात्कार शुरू हो गए हैं।SGPGI के कई डॉक्टरों के संस्थान छोड़कर निजी अस्पतालों में जाने और कई के रिटायर होने से डॉक्टरों की कमी हो गई है। इसके चलते संस्थान के कई विभागों में मरीजों को इलाज मिलने में दिक्कतें हो रही हैं। ओपीडी में मरीजों को दिखाने और ऑपरेशन तीन माह बाद की तारीखें दी जा रही हैं।दिसम्बर में तैनाती देने की है तैयारीSGPGI निदेशक डॉ. आरके धीमन ने बताया कि डॉक्टरों की भर्ती के लिए साक्षात्कार लिये जा रहे हैं। 26 नवम्बर तक साक्षात्कार लिये जाएंगे। इसके बाद औपचारिक कार्रवाई पूरी कर दिसम्बर के पहले हफ्ते में नए डॉक्टरों को तैनाती दे दी जाएगीइन विभागों को मिलेंगे डॉक्टरइंडोक्राइनोलॉजी, CVTS यानी काडियो वास्कुलर एंड थैरोसिस सर्जरी, ऑप्थलमोलॉजी, इमरजेंसी मेडिसिन, रेडियोलॉजी, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, न्यूक्लियर मेडिसिन,न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलाजी, प्लास्टिक सर्जरी एंड बर्न, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, मॉलीक्यूलर मेडिसिन एंड बायोटेक्नोलाजी, गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी, यूरोलाजी, रेडियोलॉजी जैसे विभाग शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.