ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पत्नी से मांग रहा था तलाक, नहीं कहने पर दी वारदात को अंजाम

शिवपुरी: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मनीयर की रहने वाली महिला ने जब अपने पति को तलाक देने से इंकार कर दिया तो पति ने कढ़ाई में उबलता गर्म तेल उस पर फेंक दिया। महिला ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार मनीयर वायपास किरार छात्रावास की रहने वाली सीमा धाकड़ की शादी थाना बैराड़ के ऐनपुरा गावं के रहने वाले अरविंद धाकड़ से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही है। महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा था। इसके बाद वह अपनी ससुराल छोड़कर 20 सितम्बर 2021 से अपने पिता के घर रहने लगी थी। पति लगातार उससे तलाक देने की मांग कर रहा था, जबकि सीमा इसके लिए तैयार नहीं है। इसी क्रम में बीते रोज शाम करीब 7-8 बजे अरविंद धाकड़ वायपास रोड स्थित सीमा के मायके आया। उस समय सीमा किचन में खाना बना रही थी। अरविंद ने उस पर फिर से तलाक के लिए दबाब बनाया।उसका कहना था कि तू मुझे तलाक क्यों नहीं दे रही है। सीमा के अनुसार उसने अरविंद काे कहा कि वह उससे फिलहाल कोई बात नहीं करना चाहती है। उसके घर वाले अभी घर पर नहीं हैं। जब वह घर लौट आएंगे, तब बात करेंगे। इस बार पर अरविंद गुस्से में आगबबूला हो गया। उसने गैस पर रखी कढ़ाई में रखा खोलता गर्म तेल सीमा पर फेंक दिया। इस घटना में सीमा थोड़ी झुलस गई। सीमा ने प्राथमिक उपचार के बाद मामले की शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.