ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाकिस्तान की फिल्म  ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ ने ब्रिटेन में मचाया तहलका

फवाद खान और माहिरा खान स्टारर फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ पाकिस्तानी सिनेमा की सबसे सफल फिल्म साबित हो रही है। इसने पाकिस्तानी सिनेमा के इतिहास में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। फिल्म ने न केवल पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर बल्कि साथ-साथ विदेश में भी बहुत सराहा जा रहा है और इसकी ज्यादातर कमाई अमेरिका, यूके और यूएई से हो रही है। जहां पहले ही फिल्म ने यूके के बॉक्स ऑफिस पर करिश्माई रिकॉर्ड बनाया था, वहीं अब इसने ब्रिटेन में एक और इतिहास रच दिया है।

पाकिस्तानी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म मानी जाने वाली ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ को रिलीज हुए पांच हफ्ते हो चुके हैं। इतना समय हो जाने के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से कमाई कर रही है। इसकी कमाई अभी भी इतने कमाल से चल रही है कि यह रोज नए कारनामे कर रही हैं। पहले ही अपनी करिश्माई कमाई के कारण रिकॉर्ड्स बना चुकी इस फिल्म ने एक और इतिहास रच दिया है। ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ कथित तौर पर पिछले चार वर्षों में ब्रिटेन के बॉक्स ऑफिस पर भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

ब्रिटिश मीडिया के द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार ‘मौला जाट’ ने अपने पांचवें वीकएंड में 11.5 मिलियन रुपये की कमाई कर ली है। इसका प्रदर्शन कई प्रतिस्पर्धियों की तुलना में काफी कम हो गया है, लेकिन अभी भी सिनेमाघरों में 54.6 प्रतिशत लोग इसे देखने जा रहे हैं। इसकी वजह से फिल्म की कमाई 340 मिलियन रुपये हो गई है। जो इस साल रिलीज हुई भारतीय फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन’ की हुई कमाई से ज्यादा है। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन’ ने 329 मिलियन रुपये कमाए हैं। यह फिल्म 13 अक्तूबर को दुनियाभर में रिलीज हुई थी, जिसमें फवाद खान और माहिरा खान मुख्य भूमिका में हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.