ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

BMC चुनाव को लेकर शिंदे सरकार को बॉम्बे HC का नोटिस

मुंबई में जल्द ही बीएमसी चुनाव होने वाले हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने BMC चुनावों में कुल सीटों को 236 से घटाकर 227 करने को चुनौती देने वाली याचिका पर महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी किया है। बता दें कि एकनाथ शिंदे सरकार के अध्यादेश, जिसने संख्या को घटाकर 227 कर दिया था, जिसे  ठाकरे गुट के कॉरपोरेटर राजू पेडनेकर ने चुनौती दी थी। मुंबई की सियासी महाभारत में उद्धव ठाकरे अभिमन्यु की भूमिका अख्तियार करते नजर आ रहे हैं। आगामी बीएमसी (BMC) चुनाव में उनके खिलाफ वही लोग चक्रव्यूह रच रहे हैं जो कि कभी उनके साथ थे।बीजेपी के साथ सत्ता संभालने के बाद सीएम शिंदे ने साल 2017 की तरह 227 सीटों पर चुनाव कराने का निर्णय लिया। इससे पहले उद्धव ठाकरे नीत महाविकास आघाडी सरकार ने मनपा सदन में सीटों की संख्या 236 तक बढ़ा दी थी। शिंदे सरकार के फैसले को उद्धव गुट के नगरसेवक राजू पेडणेकर ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट में अर्जी लगाने की हिदायत के साथ शीर्ष अदालत ने पेडणेकर की याचिका खारिज कर दी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.