ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 केरल में यूथ कांग्रेस श‎‎शि थरूर के कार्यक्रम से पीछे हट गई 

नई दिल्ली । नेता और सांसद शशि थरूर को गुजरात चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शा‎मिल नहीं करने के बाद अब केरल में यूथ कांग्रेस उनके एक कार्यक्रम से पीछे हट गई है। रविवार को कोझिकोड में आयोजित होने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर के ‘संघ परिवार और पंथ निरपेक्षता को चुनौती’ विषय पर आयोजित होने वाले चर्चा कार्यक्रम की मेजबानी से खुद को अलग कर लिया है। राज्य कांग्रेस और यूथ कांग्रेस दोनों ने ही इस अप्रत्याशित कदम के पीछे कोई कारण नहीं बताया, लेकिन पार्टी के सूत्रों ने दावा किया कि कुछ कांग्रेस नेताओं के कहने पर कोझिकोड में यूथ कांग्रेस के नेता कार्यक्रम से हट गए। यूथ कांग्रेस की कोझिकोड जिला समिति द्वारा आयोजित वार्ता उन कार्यक्रमों में से एक थी, जिसमें थरूर के उत्तर केरल के चार दिवसीय दौरे के दौरान भाग लेने की योजना थी। गौरतलब है कि शशि थरूर ने हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ खड़े हुए थे, जिससे पार्टी के कुछ नेता उनके खिलाफ हो गए थे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम की मेजबानी से हटने के फैसले के लिए तकनीकी के अलावा कोई कारण नहीं बताया गया है। पर शशि थरूर का भाषण रोका नहीं जाएगा अब यह कांग्रेस समर्थक समूह जवाहर यूथ फाउंडेशन के तत्वावधान में कोझिकोड में उसी जगह पर आयोजित किया जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में शशि थरूर का समर्थन करने वाले कोझिकोड के सांसद एम के राघवन भी इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। पार्टी के कोझिकोड जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार का नाम पहले यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम की लिस्ट में आया था, लेकिन अब जवाहर यूथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित उसी कार्यक्रम में गायब है। यूथ कांग्रेस की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक के एस सबरीनाधन ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा ‎कि इस कार्यक्रम के माध्यम से शशि थरूर उत्तर केरल में कांग्रेस के धर्मनिरपेक्ष रुख को उजागर कर सकते थे, लेकिन मुझे मीडिया के माध्यम से पता चला कि इस कार्यक्रम को बदलने के लिए निर्देश दिया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.