ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Sunil Shetty ने बताया अथिया-केएल राहुल कब लेंगे सात फेरे

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते कुछ समय से दोनों की शादी की खबरें भी सामने आती रहती हैं। वहीं, अब सुनील शेट्टी ने एक इवेंट में बेटी अथिया और केएल राहुल की शादी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।दरअसल, सुनील शेट्टी अपनी क्राइम थ्रिलर सीरीज वेब सीरीज ‘धारावी बैंक’ के लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इवेंट में अभिनेता से बेटी अथिया की शादी के बारे में सवाल किया गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘जल्दी होगी।’ ऐसे में सुनील शेट्टी ने कंफर्म कर दिया है कि अथिया और राहुल की जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

यह पहली बार नहीं है कि सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी को लेकर बात की है। इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था मुझे लगता है जैसे ही बच्चे तय करेंगे शादी होगी। राहुल का शेड्यूल है। अभी एशिया कप है, वर्ल्ड कप है, साउथ अफ्रीका टूर है, ऑस्ट्रेलिया टूर है। जब बच्चों को ब्रेक मिलेगा तब शादी होगी। एक दिन में शादी नहीं हो सकती ना?

बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपने रिश्ते को 2021 में ऑफिशियल किया था, जब क्रिकेटर अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ के प्रीमियर में पहुंचे थे। प्रीमियर के दौरान अथिया और केएल राहुल एक साथ पोज देते दिखे थे। इसके बाद से ही दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीरें साझा करते हैं और साथ में स्पॉट किए जाते हैं। वहीं, सुनील शेट्टी को भी केएल राहुल के क्रिकेट मैचों में देखा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.