ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नगालैंड में नौ कैदी जेल से फरार, तलाश अभियान शुरू

नगालैंड में मोन जिले की जेल से कम से कम नौ कैदी फरार हो गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि फरार हुए कैदियों में विचाराधीन कैदी और हत्या के जुर्म में दोषी करार दिए गए कैदी भी शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कैदियों को किसी तरह अपनी कोठरी की चाबी हाथ लग गई। इसके बाद वे शनिवार तड़के वे फरार हो गए। इस संबंध में मोन थाने में मामला दर्ज किया गया है। जांच चल रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने व्यापक तलाश अभियान शुरू किया है, लुकआउट नोटिस जारी किया है और संबंधित विभिन्न एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। कैदियों के गांवों की परिषदों को भी कहा गया है कि अगर इन फरार कैदियों के संबंध में उन्हें कोई सूचना मिलती है तो वे पुलिस से संपर्क करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.