ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पॉक्सो की अदालत ने दोषी को सुनाई 5 साल की सजा

जबलपुर: जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को चॉकलेट खिला कर गलत काम करने के इरादे से पहाड़ी पर ले जाने वाले आरोपी को पॉक्सो की अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपित पर 8 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।यह है मामला….पीड़िता ने 8 महीने पहले गोरखपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने घर पर पढ़ाई कर रही थी। उसी समय आरोपित गोविंद यादव उसके घर के सामने गली से उसका नाम लेकर बुलाने लगा। वह गली तक गई तो उसने पहले चॉकलेट दिया और चॉकलेट देने के बाद जबरदस्ती चॉकलेट भी खिला दी।आरोपी साथ में पहाड़ी तक घुमाने ले गया। इसके बाद पीड़ित आरोपी के साथ पहाड़ी पर चली गई, जहां पर बुरी नियत से आरोपित ने गंदी हरकतें की। इस दौरान पीड़िता बेहोश हो गई थी। जब उसे होश आया तब वह अकेली थी, जिसके बाद पीड़िता वापस घर गई। जहां पीड़िता ने अपनी आपबीती अपने परिजनों को बताई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.