ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाराष्ट्र में किसानों को राहत, नहीं भरना होगा दो माह का बिजली बिल 

मुंबई । महाराष्ट्र में भारी बारिश से परेशान किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देकर बिजली बिल जमा करने से छूट दी है। महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि जिन किसानों को भारी बारिश की वजह से नुकसान हुआ है, उन्हें बिजली बिल जमा करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। सरकार के इस फैसले के बाद राज्य के लाखों किसानों को फायदा हुआ है। इसकी जानकारी महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी है। उन्होंने कहा कि सरकार के बिजली इकाइयों से जुड़ी कोई भी एजेंसियां किसानों को बिल जमा करने के लिए बाध्य नहीं करेगी।
फडणवीस ने बताया कि जिन किसानों को बारिश से नुकसान हुआ है, उन पर दबाव नहीं डाला जाएगा। इन किसानों को 2 महीने का बिजली बिल नहीं जमा करना होगा। इसका मतलब साफ है कि बारिश की वजह से प्रभावित लाखों किसानों को सितंबर तथा अक्टूबर महीने का बिजली बिल जमा नहीं करना पड़ेगा। फडणवीस ने कहा कि जो किसान बिजली बिल जमा करने में सक्षम हैं, वह इसका भुगतान कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैंने राज्य की बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों की आदेश दे दिया है। किसानों पर बिजली बिल जमा करने का दबाव नहीं डाला जाएगा। आपको बता दें कि इस बार महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से किसानों के फसल बर्बाद हो गए हैं।
महाराष्ट्र सरकार ने ऐलान में कहा है कि कई किसानों का बिजली बिल लंबे समय से बाकी है और उनके कनेक्शन काटे जाने की कार्यवाही भी की जा रही है। फिलहाल इन किसानों को इस सीजन का बिजली बिल जमा करना पड़ेगा और उनका कनेक्शन भी नहीं कटेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.