ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

4 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के राजेंद्र नगर में किया जनसंपर्क

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं ने भी डोर टू डोर जनसंपर्क और मतदान के लिए अपील शुरू कर दी है। केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति इरानी ने आज राजेंद्र नगर में जनसम्पर्क किया। एक सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित किया एवं भाजपा प्रत्याशियों के लिए भारी मतदान की अपील की।

आज शाम केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राजेंद्र नगर के तीनों वाडरे के बीजेपी प्रत्याशियों उमंग बजाज, मोहनलाल दायमा और मोनिका निश्चल के लिए मतदान की अपील की। स्मृति ईरानी ने कहा कि 4 दिसंबर को होने वाले मतदान में आप सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और राजेंद्र नगर के बीजेपी के सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलाएं।

स्मृति ईरानी जब राजेंद्र नगर के प्रत्याशियों के लिए प्रचार के लिए निकली तो वहां उनके साथ दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी मौजूद रहे और राजेंद्र नगर के बीजेपी कार्यकर्ता भी वहां भारी संख्या में उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.